हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को यहां एक नकाबपोश बदमाश ने मुथूट फाइनेंस के कर्मचारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दरअसल बदमाश लूट के इरादे से मुथूट फाइनेंस के ऑफिस में आया था, लेकिन वो अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका।