फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के मेरठ चौक पर हुडा की जमीन पर बने अवैध ढाबों पर चला पीला पंजा

करनाल के मेरठ चौक पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की जमीन पर बने अवैध निर्माणों और ढाबों के खिलाफ हुडा विभाग ने मंगलवार को कड़ा कदम उठाया। प्रशासन की ओर से जेसीबी (पीला पंजा) की सहायता से इन अवैध ढाबों और दुकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हुडा अधिकारियों ने बताया कि मेरठ चौक पर अवैध रूप से बनाए गए ढाबों और दुकानों को हटाने के लिए सभी अतिक्रमणकारियों को पांच दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपना सामान हटाकर जमीन खाली कर दें, क्योंकि यह हुडा की संपत्ति है। इसके बावजूद, अतिक्रमणकारियों ने नोटिस को नजरअंदाज किया और अपनी गतिविधियां जारी रखीं। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी कई बार इन्हें जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें