फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में यमुना उफान पर, तटबंधों को किया जा रहा मजबूत

हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी करनाल में उफान पर है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर यमुना के तटबंधों को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है। तटबंधों पर मिट्टी से भरी बोरियां रखकर उन्हें पक्का किया जा रहा है। करनाल के ढाकवाला गुजरान गांव में रेत की खान पूरी तरह डूब गई है और कई बूथ जलमग्न हो चुके हैं। इंद्री, करनाल और घरौंडा बांध क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। इंद्री के कल्सौरा, कुंडा कलां और चौगामा क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ने से प्रशासन ने मुनादी कराकर लोगों से यमुना तटबंधों से दूर रहने की अपील की है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें