फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: बारिश से अनाज मंडी में पड़ी गेहूं भीगी, किसानों को हुई भारी परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 09:36 PM IST

मंगलवार सुबह नई अनाज मंडी में हुई बारिश के कारण खुले में पड़ी गेहूं भीग गई। मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ किसानों ने तिरपाल डालकर गेहूं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश के चलते काफी मात्रा में अनाज भीग गया। किसान मदन लाल ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपनी गेहूं की फसल मंडी में लेकर आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी नमी अधिक होने का हवाला देकर खरीद नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अब बारिश के कारण गेहूं पूरी तरह भीग गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल की खरीद सुनिश्चित की जाए और बारिश से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें