फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा, बोले- यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को यहां रेस्ट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राज्य का बजट सत्र 20 फरवरी से आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह साल का सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है, जिसमें प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं पर गहन चर्चा होती है।कल्याण ने बताया कि विधानसभा सचिवालय सत्र के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। पिछले दिनों उन्होंने सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बजट सत्र सार्थक सिद्ध होगा। सभी माननीय सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा। बजट सत्र में कई सदस्य गंभीरता से चर्चा करते हैं और मूल्यवान सुझाव देते हैं, जिनसे न केवल जन समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रदेश के विकास का स्पष्ट रोडमैप भी तैयार होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें