फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: स्वस्थ भारत संस्था ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 06:22 PM IST

हमारा मिशन स्वस्थ भारत संस्था की ओर पुराने बस स्टैंड के समीप मानव सेवा संघ में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया। हमारा मिशन स्वस्थ भारत के संस्थापक नवीन संदूजा ने सभी साधकों को बताया कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है। योग का निरंतर अभ्यास करने से मानसिक तनाव कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। यह अंदरूनी ऊर्जा को जागृत करता है और आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह विर्क ने बताया कि हमें नित्य योग अवश्य करना चाहिए। योग हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर में रोग उत्पन्न नहीं होने देता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें