फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: एथलेटिक्स में सिमरन युवाओं के लिए बनी प्रेरणा, पीटी उषा को मानती हैं अपना आदर्श

एथलेटिक्स में कलामपुरा गांव की सिमरन युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। वह 1500 मीटर दौड़ व पांच हजार मीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा की खिलाड़ी हैं। वह अपना आदर्श पीटी ऊषा को मानती है। सिमरन ने छह वर्ष पहले खेलों में करियर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि उनको दौड़ा अच्छा लगा है, इसलिए उन्होंने बेहतर एथलीट बनाने के लिए लगातार दौड़ की बारीकियों पर काम किया और निरंतर अभ्यास किया। आज सिमरन अपनी उपलब्धियों के दम पर पहचान बनाई हुई हैं। वह खेल मैदान में सबसे ज्यादा समय देकर पसीना बहाती हैं। सिमरन ने बताया कि वह अपने पिता संजय की प्रेरणा से खेलों में आईं, उनकी मां भी उन्हें हौसला देती हैं। इस समय वह बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। 1500 मीटर में उनका बेहतर समय चार मिनट 47 सेकंड है। वहीं क्रॉस कंट्री कनिष्ठ वर्ग छह किलोमीटर में 20 मिनट 40 सेकेंड तथा वरिष्ठ वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में 34 मिनट 30 सेकेंड का उनका रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें