फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पहगाम हमले को लेकर उचित नहीं राज्यसभा सांसद का बयान: जांगड़ा ने व्यक्त किया है खेद: मनोहर लाल खट्टर

भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं होने की बात कही थी पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये पार्टी की बात नहीं है, उनका अपना विचार हो सकता है, लेकिन जो बहनें अपना सुहाग खो चुकी हैं, उनके विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सांसद जांगड़ा ने अपना स्पष्टीकरण दिया भी था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका भाव ये था कि महिलाओं को वीरांगनाएं बनना चाहिए लेकिन उसे गलत संदर्भ में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी जो बहनें अपना सिंदूर खो चुकी हैं, उनके बारे में ये कहना उचित नहीं है, गलत है। जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसके लिए जांगड़ा जी ने भी खेद व्यक्त किया है और वह भी मानते हैं कि इस विषय को यहीं समाप्त कर देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें