स्वास्थ्य विभाग में जियो फेंसिंग नामक थर्ड पार्टी एप को लेकर सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ, एलटी और अन्य सभी स्वास्थ्य विभाग से जुड़े संगठनों की ओर से सोमवार को ब्लैक बैज लगाकर एप के खिलाफ विरोध किया गया। ऐसे में सभी चिकित्सक व कर्मचारी एक घंटे के लिए हड़ताल पर चले गए।