करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय अंडर 11 खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें लड़कों की 20 किलो भार वर्ग में अरमान, 22 किलो भार वर्ग में पारव पुनिया, 24 किलो भार वर्ग में सौरभ, 26 किलो भार वर्ग मनकीरत , 28 किलो भार वर्ग सामरत , 30 किलो भार वर्ग में हिरदेश , 32 किलो भार वर्ग विहान, 34 किलो भार वर्ग में अमरीत और 34 किलो से अधिक भार वर्ग में नवदीप प्रथम रहे। ऐसे ही लड़कियों की 20 किलो भार वर्ग में दिवांशी, 22 किलो भार वर्ग में कनिका, 24 किलो भार वर्ग में पूर्वी , 26 किलो भार वर्ग दीक्षा, 28 किलो भार वर्ग नवीशा, 30 किलो भार वर्ग में दक्षीता, 32 किलो भार वर्ग कायना, 34 किलो भार वर्ग में शिवांगी और 34 किलो से अधिक भार वर्ग में आर्वी प्रथम रही। कुश्ती के मुकाबलों में केवल प्रथम स्थान वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ है। एईईओं संदीप खत्री ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए अंडर 11 के मुकाबलों काफी रोमांचक थे। सभी खिलाड़ियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा था। उन्होने बताया कि आज भी कई खेलों के अंतिम मुकाबलों को आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद पंघाल, राकेश राठी, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर संजीव शर्मा , मनोज ग्रेवाल मौजूद रहे।