फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 04:15 PM IST

श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को रविवार सुबह विश्राम दिया गया। कथा में प्रवचन करते हुए पुंडरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि हमें रोजाना रसोई में भोजन बनाते हुए प्रभु का गुणगान करना चाहिए इस दौरान जो भोजन तैयार होगा वह ठाकुर जी का प्रसाद होगा। हमें हर दिन हर पल श्री कृष्ण की आराधना करनी चाहिए क्योंकि यह जो हमारा शरीर चल रहा है यह उन्हीं की देन है। हम लोगों का परम सौभाग्य है कि हमने भारत की धरा पर जन्म लिया है, जहां प्रभु राम और श्री कृष्ण ने जन्म लिया। पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि हमें रोजाना गोवंश की पूजा करनी चाहिए और चारा खिलाना चाहिए। इस अवसर पर सुशील सिंगला, यशित गुप्ता, रजत गर्ग, कर्ण बंसल, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, सार्थक मित्तल, विपिन गर्ग, पवन सिंगला, भाविक बंसल, अनमोल मित्तल, आकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, योगेश सिंगला, निखिल जिंदल, सोनू गर्ग, हरीश गोयल, नीतिश गोयल, पंकुल गुप्ता, प्रशांत गोयल, आशीष गुप्ता, अक्षत गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, पार्षद युद्धवीर सैनी व पार्षद गौरव नागपाल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें