फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 28 हजार 53 मामलों का निपटारा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 05:42 PM IST

करनाल में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय में हुआ जिसमें 28053 केस निपटाने के लिए दर्ज किए गए। लोक अदालत में सबसे अधिक वाहन चालान, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, भूमिगत विवाद, लेबर मामले, एमएसीटी मामले और बैंकिंग मामले सहित कई मामलों पर समझौता किया गया। जिला न्यायिक दंडाधिकारी डाॅ. इरम हसन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के अदालतों में चल रहे लंबित केसों के निपटारे के लिए आयोजित की जाती है जिसमें दोनों पक्ष आपस में समझौता कर कई-कई सालों से चले आ रहे मामलों को निपटाते हैं। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि अगली लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी जिसमें जो इस बार रह गए वे अगली लोक अदालत में पहले ही आवेदन करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें