करनाल में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। आज इस परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए करनाल में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से आधा घंटा पूर्व प्रवेश मिला। वहीं परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थी इस बार प्रश्नपत्र अपने साथ घर ले जा सकेंगे। करनाल में परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 2699 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक खतम हुई। साढ़े 10 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया और परीक्षा के समय से पांच मिनट पूर्व गेट बंद हो गया। विदित हो कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा (एससीईआरटी) की ओर से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्रवृत्ति केवल आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है। यदि वे परीक्षा पास करते हैं तो उन्हें 12वीं तक की पढ़ाई करने तक हर माह छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी। ब्यूरो बॉक्स दो लिखित परीक्षाएं होंगी आयोजित एनएमएमएसएस के लिए एक लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। जिसमें एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। - दूसरा भाग बौद्धि योग्यता परीक्षण का रहेगा। इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। - बॉक्स इन नौ स्कूलों में बने केंद्र केंद्र परीक्षार्थी जीजीएचएस सेक्टर-13 301 जीजीएसएसएस प्रेमनगर 310 जीएसएसए प्रेमनगर 311 जीएसएसएस बस स्टैंड के पीछे 314 गुरु नानक खालसा स्कूल, बस स्टैंड के नजदीक 308 जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड 313 एसडी बाल मंदिर स्कूल राम नगर 303 एसडी कन्या स्कूल रेलवे रोड 304 एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड 235 कुल 2699