फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 05:52 PM IST

मैं शोभा सुन के आया ऊचा दर नानक दा.... गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालु मैं शोभा सुन के आया ऊचा दर नानक दा और सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होया शब्द गाते हुए पालकी साहिब के साथ साथ चलते रहे। गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी की ओर से डेरा कारसेवा के प्रमुख तथ पंथ प्रचारक जत्थेदार बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में नगरकीर्तन निकला। सोमवार सुबह फूलों से सजी पालकी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई और नगर कीर्तन को रवाना किया गया। उसके बाद पहली पातशाही गुरुद्वारा मंजी साबिह से नगर कीर्तन को पूर्णता प्रदान की गई। पालकी साहिब के अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब के आगे श्रद्धालु सफाई करते हुए चल रहे थे। शहर में जगह जगह पालकी साहिब का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन कर्ण गेट, कमेटी चौक, दावत होटल, अस्पताल चौक, कुजंपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में विश्राम लिया। नगर कीर्त के दौरान दशमेश अखाड़ा और बीर खालसा दल गतका पार्टी के सदस्यों अपनी कला का प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन में गुरु की अरदास के लिए के विधायक जगमोहन आनंद उपस्थित रहे। गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान बरिंदर सिंह, महासचिव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह, गुलाब सिंह मूनक, रतन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह नरूला, ज्ञानी सूबा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरपाल सिंह डोनी, हरमीत सिंह हैप्पी ,एपीएस चोपड़ा, अमन मिड्ढा,राघव मिड्ढा और राजेंद्र सिंह के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें