फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विनय नरवाल के परिजनों से की मुलाकात, कहा- पूरा देश दुख की घड़ी में परिवार के साथ

शाहिल शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 04:55 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मिलने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके करनाल स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार के साथ समय बिताकर संवेदना व्यक्त की और विनय नरवाल के देश के प्रति समर्पण की सराहना की। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने अपने कर्तव्य और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे जो भी ताकतें हैं, सरकार को उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार और अन्य पीड़ितों के साथ खड़ा है।" उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों का समर्थन करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें