फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ब्रह्म कुमारी आश्रम में किसानों को लेकर दिए बड़े बयान

हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने करनाल के सेक्टर 9 स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम में किसानों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों को बोनस देने के साथ हर टेल तक पानी पहुंचाने और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री ने पंजाब में किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां न तो फसलों की खरीद हो रही है, न ही बिजली और खाद की उचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन पंजाब के खिलाफ करना चाहिए, हरियाणा में ऐसी कोई समस्या नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हरियाणा का किसान किसी आंदोलन का हिस्सा बनेगा। वहीं, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिप्पणी करते हुए बेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग ही हुड्डा को नजरअंदाज कर रहे हैं। वे किसानों की समस्याओं और खाद की उपलब्धता के बारे में क्या बताएंगे?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें