फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: विश्व कल्याण के लिए महंत प्रह्लाद गिरी ने शुरू की पंचधूणी अग्नी तपस्या

डेरा बाबा मस्त गिरी अखाड़े में शनिवार सुबह महंत श्री श्री 1008 प्रह्लाद गिरी महाराज ने अखाड़े के प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए पंचधूणी अग्नि तपस्या की शुरुआत की। भीषण गर्मी में जहां मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो जाते है, ऐसे में महंत प्रह्लाद गिरी जी अपने चारों ओर पंचधुणे जलाकर दोपहर के समय 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजकर 15 मिनट तक रोजाना तपस्या करेगे। ये तपस्या 25 मई तक चलगी। पंचधुणी में बैठने पूर्व महंत प्रह्लाद गिरी को पांच मिट्टी के मटकों के ठंडे पानी से स्नान करवाया गया। उसके बाद खुद उप्पलों को अग्नि दे हवन सामग्री की आहुति देकर शुरू की अग्नि तपस्या। जब महंत प्रह्लाद गिरी अग्नि तपस्या कर रहे होते है तो श्रद्धालु उनके दर्शन और उनकी परिक्रमा करते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें