कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और सांसद कुमारी सैलजा रविवार को करनाल पहुंचीं और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। करनाल के सेक्टर-7 स्थित विनय के आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैलजा ने आतंकवादियों को राक्षस करार देते हुए कहा कि यह दुखद घटना पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात है।