फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल चिल्लियनवाला सदन ने पानीपत सदन को 6-4 से हराया

करनाल। सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित सैनिक स्कूलों एवं पीपीपी मोड पर आधारित सैनिक स्कूलों के शुक्रवार को इंट्रा-ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता सेमीफाइनल में जूनियर वर्ग में चिल्लियनवाला सदन ने पानीपत सदन को 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में कुरुक्षेत्र सदन की ने थानेसर सदन की टीम को 5-1 से मात दी। प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने कहा कि यह फुटबॉल प्रतियोगिता महिला और पुरुषों के जूनियर व सीनियर वर्ग में खेले जा रहा है और आज सीनियर वर्ग में कुरुक्षेत्र सदन व थानेसर सदन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी टीम इस प्रतियोगिता की विजेता होगी उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई भी प्रयाय नहीं है। इसके पश्चात, विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने सभी कैडेट्स, स्टाफ और अतिथियों को संबोधित किया। अपने प्रेरक भाषण में उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल और कड़े अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें केवल जीत या हार नहीं सिखाता, बल्कि यह जीवन में टीम वर्क, संघर्ष और कभी पीछे न हटने का जज्बा भी देता है। उन्होंने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम जूनियर वर्ग सुबह के सत्र में चिल्लियनवाला सदन ने कुरुक्षेत्र सदन की टीम को 10-0 के स्कोर से हराया थानेसर सैनिक स्कूल ने पानीपत सदन को 4-1 के स्कोर से हराया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें