हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी प्रफुल्ला विनोद कुमार ने सोमवार को करनाल मानव सेवा संघ में कांग्रेस के संभावित मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों से बायोडाटा लिया। इस दौरान चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए। प्रफुल्ला विनोद कुमार ने उम्मीदवारों से मुलाकात कर उनके अनुभव और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।