करनाल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सीईटी के दौरान जिसे व्यवस्था प्रदेश सरकार ने दी है, उससे प्रदेश में काफी बेहतर वातावरण पर बना है। उन्होंने आपरेशन महादेव के नाम पर सवाल उठाने वाले विपक्षियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि कई लोगों को दो देश के नाम भारत पर भी आपत्ति है, फिर वह भारत में रहते हैं, उन्हें आपत्ति है तो वह पाकिस्तान में जाकर रह लें। बुधवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहले प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सावन में सभी त्योहार अच्छी तरह से मनाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा का भी बड़ा आयोजन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हमेशा चुनावी मोड में रहती है, अब वर्ष 2029 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जिला, मंडल, बूथ के नए पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं, सभी के साथ आज बैठक भी करेंगे। इसी शृंखला में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएंगे, मुख्य कार्यक्रम फरीदाबाद में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दिन ऐसे लोग जिनका जन्म तो पाकिस्तान क्षेत्र में हुआ लेकिन वह बंटवारे के बाद भारत आ गए थे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे कार्यक्रम हर जिले में होंगे। कलक्टर रेट बढ़ने के एक सवाल पर बड़ौली ने कहा कि हर साल या दो साल पर कलक्टर रेट बढ़ते ही है, यदि कहीं अधिक बढ़े हैं तो संशोधन भी होता है, यहां देखेंगे कि जहां अधिक बढ़े हैं और कोई पर्याप्त कारण नहीं है तो संशोधन भी हो सकता है। सरकार की मंशा तो गरीबी खत्म करना है, गरीबों को ऐसा बनाना है ताकि वह महंगे प्लॉट भी खरीद सकें। सीईटी परीक्षा ने प्रदेश सरकार की छवि को और बेहतर किया है, ठहरने, खाने-पीने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने जैसे मामलों में सरकार मददगार साबित हुई है, जो बच्चे छूट गए हैं, उनके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। भाजपा सेवा ही संगठन है, के सिद्धांत पर काम करती है।