कर्ण नगरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में तीसरी ऑल इंडिया महिला हॉकी अकादमी चैंपियनशिप के अंतिम दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए जिसमें पहला सब जूनियर मुकाबला खालसा हॉकी अकादमी और हर हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को हर हॉकी अकादमी ने एक तरफा 6-0 से जीत कर अपने नाम किया। वहीं, जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान के लिए जय भारत हॉकी अकादमी और घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने मैच के अंत तक एक-एक गोल किया और स्कोर बराबरी का हो गया। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी में पहले गोल मारने आई जय भारत हॉकी अकादमी के खिलाड़ी ने गोल मारने का प्रयास किया, लेकिन गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। वहीं घुम्मनहेड़ा हॉकी अकादमी ने लगातार तीन गोल मार के मैच को अपने नाम किया और तीसरा स्थान हासिल किया।