फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस कमांडो की टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस कमांडो की टीम बुलेट बाइकों पर अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। पुलिस कमांडो की इस टीम में 16 बुलेट बाइकों पर लगभग 30 जवान अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टीम का नेतृत्व एसआई गंगाराम करेंगे, और उनके साथ भूपेंद्र, संजय, संदीप, एएसआई वीर सिंह, विजेंद्र सहित अन्य कमांडो भी शामिल होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कमांडो टीम बॉर्डर मैन सैल्यूट, थ्री मैन स्टंट, शीर्षासन, टू मैन स्टंट, लैग गार्ड, लोटस फ्लावर, शोल्डर राइडिंग, बैली डांस, मैप इंडिया और योगा जैसे रोमांचक करतब दिखाएगी। इन स्टंट्स को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे। टीम ने पिछले कई सालों में अपने करतबों से कई अवार्ड भी जीते हैं। क्रॉसिंग गेम रहेगा आकर्षण का केंद्र पुलिस कमांडो का क्रॉसिंग गेम इस बार भी मुख्य आकर्षण रहेगा। इस स्टंट में 16 बुलेट बाइक शामिल होंगी, जो पहले दो भागों, फिर चार भागों में और अंत में एक साथ मिलकर अद्भुत क्रॉसिंग स्टंट का प्रदर्शन करेंगी। बाइकों की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जिससे यह करतब और भी रोमांचक हो जाएगा। इस दौरान टीम कैप्टन मुख्य अतिथि को सैल्यूट करेगा और ऐरो की पोजीशन में आकर स्टंट पूरा करेगा। आईपीएस राजेंद्र मीणा के मार्गदर्शन में होगा प्रदर्शन हरियाणा पुलिस कमांडो एसपी राजेंद्र मीणा के मार्गदर्शन में डीएसपी रमेश चंद्र के नेतृत्व में टीम नेवल पुलिस कांप्लेक्स में पिछले 15 से 20 दिनों से अभ्यास कर रही है। टीम के इंचार्ज एसआई गंगाराम ने बताया कि इस बार भी गणतंत्र दिवस पर होने वाले प्रदेश स्तरीय परेड में उनकी टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें