फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बाल कल्याण परिषद ने करनाल में बच्चों को किया सम्मानित

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Jun 2025 12:54 PM IST

करनाल के डॉ. अंबेडकर चौक के समीप डॉ. मंगल सेन सभागार में हरियाणा बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में हुए विमान हादसे के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय को शामिल होना था, लेकिन विमान हादसे के कारण उनका आना संभव नहीं हो सका। उनकी अनुपस्थिति में करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. वैशाली शर्मा ने विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह हादसा पूरे देश के लिए दुखद है। इस हादसे में हमने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई अनमोल जिंदगियां खो दीं।" उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा बाल कल्याण परिषद की ओर से इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे। कार्यक्रम में विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें