फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनाज मंडी का किया दौरा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:47 PM IST

धान खरीद ना होने को लेकर किसानों ने नई अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर जाम लगा दिया। उसी बीच करनाल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों से बातचीत कर जाम खुलवाया। किसानों ने हुड्डा के आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि करीब चार से पांच दिन हो गए हैं। मंडी में हमारा धान पड़ा हुआ है लेकिन कोई खरीद नहीं हो रही। इसके साथ मार्केट कमेटी के सदस्य कह रहे हैं कि हम इसे 1800 से 1900 के रेट पर खरीदेंगे जिस पर हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। हर एक किसान की फसल सही दामों पर समय पर बिकती थी। पत्रकार वार्ता के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज घरौंडा अनाज मंडी और करनाल नई अनाज मंडी का दौरा किया और मुझे कहीं पर भी किसी भी किसान से यह सुनने को नहीं मिला कि उनकी फसल एमएसपी पर बिक रही है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में किसानों की हालात काफी खराब है। पिछले दिनों आई बारिश के कारण कई किसानों की फसल बर्बाद हुई लेकिन सरकार इसको लेकर कुछ नहीं कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें