फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में श्री राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्तों ने किया कन्हैया के चरणों में नमन

सेक्टर-8 स्थित श्री राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। श्री कृष्ण अवतार के अवसर पर एक छोटे से बच्चे को टोकरी में वासुदेव जी के रूप में मंदिर में प्रवेश कराया गया। इस दौरान भक्ति भजनों जैसे ‘जरा सर को झुकाओ वासुदेव जी, तेरी टोकरी में त्रिलोकी नाथ है’ और ‘खुल गए सारे ताले, वाह क्या बात हो गई, जब से जन्मे कन्हैया करामात हो गई’ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कन्हैया जी के चरणों में नतमस्तक होकर फूलों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शशांक भारद्वाज ने ‘राधा नाम की धुन, गोपाल नाम की धुन’ इतनी मधुरता से गाई कि श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें