फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के लिए साबित हो रही कारगर

ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है, ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन दीदी किसानों के खेतों में स्प्रे करके कमाई कर रही है। महिलाओं को प्रदेश और देश में एक अलग पहचान भी मिलती हुई नजर आ रही है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है करनाल के गांव एचला की रहने वाली एक और महिला ड्रोन पायलट गीता ने, नमो ड्रोन दीदी बनने के बाद गीता की जिंदगी अब बदल चुकी है। ड्रोन दीदी ने कहा आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मेरा मान सम्मान भी पहले से काफी बढ़ चुका है। ड्रोन दीदी गीता ने बताया कृषि विज्ञान केंद की और से उसे जानकारी प्राप्त हुई की महिलाओं को फ्री में ड्रोन पायलट ट्रेनिंग मिल रही है जिसके बाद मैंने ट्रेनिंग के लिए मन बना लिया। मुझे पता लगा 15 दिन की ये ट्रेनिंग गुरुग्राम में दी जाएगी, जिसके बाद मैंने अपने घर में बातचीत की परिवार के लोगों ने पहले गुरुग्राम में ट्रेनिंग पर जाने के लिए मना कर दिया था, क्योंकि मैं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिला हूं और महिला का गांव से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है फिर मेरे पति ने मेरा साथ दिया और मैं ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम गई। ड्रोन दीदी ने बताया हमारे पास खुद की भी खेती है और हम खुद भी खेती करते हैं। ड्रोन दीदी ने बताया जब वह ट्रेनिग लेने के लिए गुरुग्राम गई थी तब उनके बच्चे भी काफी छोटे थे, लेकिन फिर भी मैं 1 जनवरी 2024 को ड्रोन ट्रेनिंग लेने के लिए गुरुग्राम चली गई थी। उन्होंने बताया मुझसे पहले सीता भी ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग लेकर आई थी। मैंने भी उनसे पूछा क्या वहां ट्रेनिंग लेना ठीक रहेगा उन्होंने भी मेरा हौसला बढ़ाया और ट्रेनिंग लेने के लिए कहा जिसके बाद मुझे उनसे भी काफी प्रेरणा मिली। जिसके बाद मैंने ट्रेनिंग ली और मुझे इफको की और से फ्री में एक ड्रोन और एक गाड़ी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें