हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रविवार को करनाल में विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त, 2025 को फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर ड़ॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में मनाना चाहिए। उन्हीं के आह्वान के बाद आज देशभर में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोग 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आमजन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।