फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची करनाल, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को करनाल पहुंचीं। वह दिल्ली से पंजाब में उपचुनाव के प्रचार के लिए जा रही थीं, लेकिन करनाल में ठहराव के दौरान नमस्ते चौक स्थित एक निजी होटल में रुकीं। यहां बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मेयर रेनू बाला गुप्ता और बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके बीच विकास और संगठन को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करनाल की तारीफ करते हुए कहा कि करनाल एक सुंदर और साफ-सुथरा शहर है। इसे बेहतरीन तरीके से मेंटेन किया गया है। पहले मनोहर लाल खट्टर यहां विधायक थे और अब जगमोहन आनंद विधायक हैं। शहर और राज्य दोनों प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच मजबूत संबंध हैं, जिससे दोनों का विकास संभव है। हरियाणा का सहयोग दिल्ली को हमेशा मिलेगा और दिल्ली के विकास में हरियाणा की अहम भूमिका रहेगी। पंजाब से पानी और पराली के धुएं के मुद्दे पर रेखा गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में कुछ ऐसी शक्तियां ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण न तो पंजाब तरक्की कर पा रहा है और न ही अन्य राज्यों के साथ उसका समन्वय ठीक है। उन्हें इस पर विचार करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें