फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर बरसे रंग

नवीन दलाल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:52 PM IST

होली के उपलक्ष्य में हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से सेक्टर-9 स्थित पंजाबी बिरादरी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा पत्रकार संघ के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक नेताओं ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे करनाल विधायक जगमोहन आनंद का स्वागत हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष केबी पंडित ने गुलाल लगाकर किया। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए फूलों की होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण संसाधन है और इसे बचाने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें