फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: छठ पर्व की शुरुआत, घाट पर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 04:40 PM IST

सोमवार शाम को छठ पर्व की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुई। महिलाओं ने व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु उत्तर नगर के घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसाद रूपी डाला लेकर पूजा आरंभ की। उत्तम नगर घाट पर डुबकी लगाने के बाद महिलाएं करीब दो से तीन घंटे तक ठंडे पानी में खड़ी होकर सूर्य भगवान से उपासना करेंगी। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए घाट पर बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है। वहीं, स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉलें भी सजाई गई हैं, जिससे माहौल उत्सवमय बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें