फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा का होगा आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 07:16 PM IST

करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर वीरवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में यूनिटी पदयात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस यात्रा के माध्यम से हम उस पुरुषार्थ को नमन करेंगे, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया। सरदार पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है। लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था कि भारत एक है, भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा था। हमें उनके सपनों को जोड़ना है। सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हमें दिलों और आत्माओं में भारत को एक करना है। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में उसे पूरा करना होगा। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे इस पदयात्रा में शामिल होकर इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें