श्रद्धालु शोभायात्रा में घोड़े पर पंखे लेकर सवार थे। शोभायात्रा में चद्दर लेकर लंबी-लंबी कतारों में महिलाएं चल रही थी। दरगाह के बाबा रामशरण और अन्य श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे। चांद सराय से निकली यात्रा जुंडला गेट बाजार करण गेट कमेटी चौक पुरानी सब्जी मंडी होते हुए दरगाह कलंदर पीर पर विश्राम लिया जहां पर सभी चरणों को कलंदर साहब पर चढ़ाया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई।