कैथल में रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। यहां शाम होते ही तेज बारिश शुरू हुई। वहीं, कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, अनाज मंडियों में रखी गेहूं की बोरियां भीग गई हैं जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है।