अमेरिका सरकार की ओर से डिपोर्ट किए गए भारतीयों में हरियाणा के 34 लोगों में से सबसे अधिक लोक कैथल के निवासी हैं। ऐसे में वीरवार को भारतीय को डिपोर्ट करने पर लोगों ने प्रदर्शन किया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाए गए। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता गुरप्रीत सैनी ने ट्रंप की जीत पर कैथल में पोस्टर लगाए थे। गुरप्रीत सैनी ने अमेरिका सरकार की ओर से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को हथकड़ी लगाने पर रोष जताया। बता दें कि गुरप्रीत सैनी ने पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिया था कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती से भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे और भारतीयों को फायदा होगा, लेकिन अब ट्रंप सरकार ने भारतीयों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू की है। सैनी ने इस मामले पर दुख जताते हुए कहा कि अमेरिका में ट्रंप की जीत पर मैंने पोस्टर लगाए थे, लेकिन अब जब प्रदेश के 34 और कैथल के 11 युवा डिपोर्ट कर दिए गए। यह बेहद निदंनीय है। क्योंकि कैथल के युवा भी 40 से 50 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका पहुंचे थे। लेकिन उन्हें अपराधियों की तरह हाथ व पैरों में हथकड़ियां लगाकर वापस भेजा। यह बहुत गलत है।