कैथल के जाट शिक्षण संस्थान की सोसायटी में 3300 वोट काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर समाज के लोगों का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित लोगों ने संस्थान प्रबंधन पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।