फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल के पार्थ वत्स ने रणजी मैच खेल किया जिले का नाम रोशन

कैथल के इंडस स्कूल के क्रिकेट मैदान में अभ्यास करने वाले 21 वर्षीय पार्थ वत्स ने रणजी क्रिकेट मैच खेलकर कैथल का नाम रोशन किया है। पार्थ वत्स ने यह मैच हरियाणा की रणजी टीम से खेला। यह मैच दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। इस मैच पार्थ वत्स ने प्लेइंग इलवेन के खिलाड़ी के चोटिल होने पर शामिल हुआ। पार्थ की इस उपलब्धि पर इंडस स्कूल के क्रिकेट मैदान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कोच सुनील लोहान व विकास कुमार ने केक काटकर पार्थ का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर इस अकादमी में खेलने वाले अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। पार्थ वत्स ने बताया कि वह शहर की नहर कॉलोनी का निवासी है और उसके पिता शिवकुमार एक लिपिक हैं, जो इस समय शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वह पिछले करीब पांच साल से क्रिकेट खेल रहा है। रणजी की टीम में चयनित होने से पहले उसने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विजय हजारे की ट्रॉफी में छह मैच खेलकर 510 रन बनाए और 20 विकेट प्राप्त किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें