भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से जुड़े किसानों ने गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला सचिवालय में उपायुक्त (डीसी) अपराजिता को ज्ञापन सौंपा। युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद किसान डीसी से मिलने पहुंचे थे। किसानों का आरोप है कि डीसी अपराजिता ने ज्ञापन सही तरीके से नहीं लिया और उसे हाथ से छीनकर आगे बढ़ गईं। जब डीसी गाड़ी में बैठने लगीं तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने डीसी को मीडिया से ब्रीफिंग भी नहीं करने दी। गुस्साए किसानों को देखकर डीसी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।