फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में हरियाणा रोडवेज बस से हुई कार की टक्कर, चार लोगों की मौत

जिले में सोमवार सुबह क्योड़क गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गुरुद्वारे में जा रही एक कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे। वे कार से कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार कैथल जिले के पास पहुंची तो सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह दब गई और पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार को क्रेन मशीन से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया जबकि घायलों को इलाज के लिए कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें