फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में युवक ने की अपनी चाची की हत्या

शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2026 12:44 PM IST

रायचंद वाला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजे अजय ने रेशमा के गले, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में रेशमा को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मृतका के परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें