फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से हल्द्वानी वाली बस अपने निर्धारित रूट से चलना हुई शुरू

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 09:11 PM IST

पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जींद से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। अब स्थिति में थोड़ा सुधार है तो बसें भी धीरे-धीरे पहले की तरह अपने निर्धारित रूट से चलना शुरू हो गई हैं। ऐसे में जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस अब बिजनौर के रास्ते अपने निर्धारित रूट से जा रही है, जो पहले वाया हरिद्वार के रास्ते हल्द्वानी जा रही थी। ऐसे में वाया हरिद्वार जाते हुए जींद से हल्द्वानी का जो 172 रुपये किराया बढ़ाया गया था, वह भी अब वापस हो गया है। इसके अलावा जींद से कटरा जाने वाली बस भी अब जम्मू तक जा रही है। ऐसे में यात्रियों को काफी राहत मिली है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जलभराव हो गया था। इसके चलते जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस का किराया बढ़ा गया था। बिजनौर में बाढ़ की स्थिति के कारण बस को वाया हरिद्वार चलाया जा रहा था। जबकि वाया बिजनौर होकर जींद से हल्द्वानी की दूरी 434 किलोमीटर पड़ती है और किराया 594 रुपये लगता है। जबकि वाया हरिद्वार होकर जाने पर बस को 521 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी और यात्रियों का किराया 766 रुपये लग रहा था। इस प्रकार जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस को पहले की अपेक्षा 87 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करना पड़ रहा था और यात्रियों की भी जेब ढीली हो रही थी। यात्रियों को पहले की अपेक्षा 172 रुपये ज्यादा किराया देना पड़ रहा था, जो अब वापस हो गया है। जींद से हल्द्वानी के लिए बस सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर चलती है। वाया बिजनौर होते हुए बस को हल्द्वानी पहुंचने में लगभग दस घंटे लग जाते हैं। हल्द्वानी में रात्रि ठहराव करने के बाद अगले दिन बस सुबह लगभग साढ़े पांच जींद के लिए रवाना होती है, जो शाम लगभग साढ़े चार बजे जींद पहुंचती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण जींद से कटरा जाने वाली बस को जालधंर तक ही भेजा जा रहा था। अब बस जम्मू तक जानी शुरू हो गई है। हालांकि जम्मू से कटरा तक की दूरी लगभग 40 से 50 किलोमीटर है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही जींद से कटरा के लिए भी जल्द ही पहले की तरह सुचारू रूप से बस चलेगी। जींद से कटरा के लिए बस सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर बस चलती है, जो नरवाना, संगरूर व लुधियाना होते हुए करीब 13 घंटे में शाम सात बजे कटरा पहुंचती है। जींद से कटरा की दूरी लगभग 575 किलोमीटर है। रोडवेज बस से कटरा जाने के लिए 750 रुपये किराया लगता है। यह बस कटरा में रात्रि ठहराव कर अगले दिन सुबह पांच बजे वाया पानीपत होकर दिल्ली के लिए वापसी करती है, जो अभी फिलहाल जम्मू तक जा रही है। हल्द्वानी वाली बस अपने निर्धारित रूट से चल रही पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जलभराव के चलते हल्द्वानी जाने वाली बस को वाया हरिद्वार चलाया जा रहा था। अब स्थिति सामान्य है तो बस को अपने निर्धारित रूट से भेजा जा रहा है। ऐसे में जींद से वाया हरिद्वार जाने पर जो किराया बढ़ाया गया था, वह अब वापस हो गया है। इसके अलावा जींद से कटरा जाने वाली बस भी जम्मू तक जा रही है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। -जसमेर खटकड़, डीआई जींद बस स्टैंड।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें