फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में लोरेंस बिश्नोई का सदस्य बता रंगदारी मांगने के प्रोटेक्शन वारंट पर छह आरोपी

जुलाना थाना क्षेत्र ईंट भट्ठा संचालक से लोरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता दो करोड़ की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को बाजार में 200 मीटर पैदल घुमाया। इस दौरान शहरवासियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रोहतक जिला के गांव टिटौली निवासी अनूप से व्हाटसअप कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में बताया था कि 24 मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को लोरेंस गैंग का सदस्य बता दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंपी गई। सीआईए स्टॉफ ने तकनीकी जांच और साइबर शाखा की मदद से आरोपियों का सुराग लगाते हुए सोनीपत जिला पुलिस से समन्वय स्थापित किया। इस पर पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सोनीपत जेल से आरोपी (आयुष उर्फ मोटा उर्फ सरिया वासी कुंडली (सोनीपत), आकाश उर्फ काना, आदित्य भारद्वाज उर्फ यश, यश खत्री उर्फ शिकारी, अंकित कुमार उर्फ विनय, आदित्य खत्री उर्फ आदि निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदकर विभिन्न लोगों को गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। पुलिस ने रंगदारी के मामले में छह आरोपियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों ने लोरेंस गैंग का सदस्य बताकर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें