राज्य कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। नगर परिषद कार्यालय पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले सात दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यदि सरकार ने जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। आज के धरने में विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और एचकेआरएन के कर्मचारी शामिल हुए, जिससे सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर देखने को मिला। तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय, सचिव जितेंद्र, वरिष्ठ उपप्रधान बेदो, सुनील, वीरभान, सुरेश, सुमित, नवीन, संदीप, मनदीप, सुनील और बिजेंद्र मौजूद रहे।