फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रोडवेज बस का फटा टायर, बस अनियंत्रित होने से ड्राइवर हुआ घायल

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। हिसार से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नरवाना के नजदीकी गांव जाजनवाला के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई हाईवे की दूसरी लेन पर पहुंच गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई। हालांकि बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बस चालक को गंभीर चोट लगी है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 9 बजे की है। रोडवेज बस में करीब 80 यात्री सवार थे। जैसे ही बस जाजनवाला गांव के पास पहुंची, चालक की ओर का आगे वाला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे की दूसरी ओर जा निकली। उस समय दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार यात्री धीरज निवासी मुंबई ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है और अंबाला जा रहा था। अचानक टायर फटने की जोरदार आवाज आई और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। धक्का लगने से सभी यात्री सहम गए। यात्रियों के मुताबिक अगर बस पलट जाती तो दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी। बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अन्य यात्रियों ने तुरंत बाइक पर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अन्य घायल दूसरी बस में सवार होकर चले गए। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए। यात्रियों ने कहा कि यह भगवान की कृपा है कि बड़ी दुर्घटना से सभी बच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें