फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरा, आठवें वेतन आयोग की मांग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 21 Apr 2026 04:24 PM IST

हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को जिला सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में जिले भर से आए सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधान छज्जू राम नैन ने किया। मुख्य वक्ता और हरियाणा किसान सभा के अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां कॉर्पोरेट परस्त और जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान मंडियों में अपनी फसल के उठान और उचित मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं मजदूरों के 44 कानूनों को खत्म कर सरकार ने अपना मजदूर विरोधी चरित्र उजागर किया है। जिला प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा अनिवार्य है। उन्होंने मांग की लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2025 वापस लेकर आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ दिया जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। कैशलेस चिकित्सा सुविधा पूर्ण रूप से लागू हो। रेल और हवाई यात्रा में दी जाने वाली रियायतें फिर से शुरू की जाएं। सभा के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा पुराने अध्यापकों के लिए पात्रता परीक्षा के आदेश और अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किए गए। सभी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आजाद पांचाल, कर्मवीर सिंह संधू, राजकुमार शयोकंद और कपूर सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें