खरेंटी गांव में पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को मदद के लिए कदम आगे बढ़ाते हुए राहत सामग्री से भरे चार ट्रैक्टर भेजकर इंसानियत का परिचय दिया है। खरेंटी गांव के किसानों के सैकड़ो एकड़ जमीन जलभराव से जलमग्न है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के बारे में कदम उठाया। ग्रामीणों ने हर घर से चंदा एकत्रित कर बाढ़ पीड़ितों के लिए चार डंपर खाद्य सामग्री एकत्रित की जो कि वीरवार को रवाना की गई। ग्रामीण भी सामग्री के वितरण के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि वो घर-घर जाकर पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित करेंगे।