अर्जुन स्टेडियम से हैंडबाल का प्रशिक्षण लेकर निकली जिले की चार खिलाड़ियों ने ओमान में आयोजित 10वीं एशियन मैन व वुमन हैंडबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। जिले की यह चारों खिलाडी प्रियंका, मीनू, निक्की व सिमरन रेलवे में नौकरी करती हैं। अब इनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम में हुआ था। इस प्रतियोगिता में सिमरन को बेस्ट गोलकीपर के लिए सम्मानित किया गया है। ओमान में सात से 15 मई तक आयोजित 10वीं एशियन मैन व वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप में छह मुकाबले विभिन्न देशों की टीमों के साथ हुए। इनमें हांगकांग को 2-0 से तो, फिलिफिन को 3-1 से हराया, जबकि तीसरे मैच में हांगकांग के साथ बराबर रहे।