फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नागरिक अस्पताल में एक युवक पर बदमाशों ने किया हमला

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 08:15 PM IST

नागरिक अस्पताल में वीरवार को दो कारों में आए 10-12 युवकों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक नागरिक अस्पताल में अपने पिता बलराज का उपचार करवाने आया था। उसके पिता पर सुबह ही गांव में इन्हीं हमलावरों ने हमला किया था। रूपगढ़ गांव में मंदिर की चारदीवारी निकाली जा रही है। मंदिर कमेटी में बलराज सदस्य है। वीरवार को चारदीवारी निकालने को लेकर विवाद हो गया। इस पर गांव के ही कुछ लोगों ने बलराज पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर तथा अन्य जगह गंभीर चोटें आई। इस पर उसका बेटा सुमित उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया, जहां उसका उपचार किया गया। जब सुमित पानी की बोतल लाने के लिए अस्पताल से बाहर निकला तभी दो कारों में सवार होकर आए 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया। फिर उस पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इसको देखते हुए अस्पताल में आए लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद हमलावर कारों में सवार होकर भाग गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें