कस्बे की नई अनाजमंडी में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसी बांगड ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केसी बांगड ने कहा कि जजपा का 8 वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जुलाना में मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय होगा जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय चौटाला शिरकत करेंगे। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, यूपी, पंजाब और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। जुलाना से पूर्व विधायक अमरजीत ढ़ांडा ने कहा कि रैली अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। रैली को लेकर गांवों में लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। बैठक में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इस मौके पर जिला प्रधान जोरा, रोहतास दलाल, दिनेश, निक्कु, विशाल आदि मौजूद रहे।