फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कुर्सी न लाने पर छात्र से अध्यापकों ने की मारपीट

शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 06:49 PM IST

पिल्लूखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुर्सी न उठाकर लाने पर एक छात्र के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक छात्र के साथ प्राचार्य, पीटीआई शिक्षक और अन्य दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान परिजन और सामाजिक संगठन सदस्यों ने स्कूल पहुंचे। पीड़ित छात्र का कहना था कि उसने एक शिक्षक के लिए कुर्सी उठाकर शिविर तक ले जाने से मना कर दिया। इसी बात से लेकर छात्र को अकेले में ले जाकर प्राचार्य कक्ष में बंधक बनाया गया और पीटा गया। जब छात्र की छोटी बहन मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और धक्के मारे गए। सूचना मिलने पर छात्र की मां जब स्कूल पहुंची तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। सामाजिक संगठनों का आरोप है कि एक कमजोर परिवार को जान बूझकर प्रताड़ित किया गया। जीत युवा परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अजीत पाथरी ने कहा कि स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन विद्यार्थियों और उसके परिजनों के साथ मारपीट करना काफी निंदनीय है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उनकी मांग है कि प्रिंसिपल, पीटीआई शिक्षक एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। निष्पक्ष जांच पूरी होने तक सभी आरोपियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और दोषियों को विद्यालय परिसर में रहने की अनुमति न दी जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें